Breaking News

जयपुर-उदयपुर और उदयपुर-असारवा ट्रेनों में बढ़ाई जाएगी सीटें


चित्तौडग़ढ़ जिले के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर और उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवाओं में अतिरिक्त डिब्बे जोडऩे का फैसला किया है। इससे चित्तौडग़ढ़ जिले के यात्रियों को सफर के दौरान ज्यादा सुविधा मिलेगी और सीटों की समस्या भी काफी हद तक कम होगी।
जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा का ठहराव चित्तौडग़ढ़ जिले के चंदेरिया और कपासन रेलवे स्टेशन पर होता है, जिससे जिले के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। वहीं उदयपुर से संचालित होने वाली दूसरी ट्रेन का लाभ भी चित्तौडग़ढ़ के यात्रियों को अप्रत्यक्ष रूप से मिलेगा।

No comments