जैसलमेर में चोरों ने शिक्षा के मंदिर में की चोरी
जैसलमेर शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शुमार चैनपुरा मोहल्ले में स्थित एक सरकारी स्कूल में चोरों ने हाथ साफ़ कर लिए। यहां स्थित दुर्ग नंबर 1 सरकारी स्कूल में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने न सिर्फ स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, बल्कि बच्चों की पढ़ाई से जुड़ा सामान भी समेट ले गए।
चोर स्कूल के कमरों में लगे 5 छत पंखें, बच्चों के पढऩे की किताबें और स्कूल का पुराना रिकॉर्ड चुरा ले गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

No comments