Breaking News

राज्य चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी:कहा-सरकार से जरूरी डाटा समय पर नहीं मिला


राजस्थान चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट की 15 अप्रैल की डेडलाइन पर चुनाव नहीं कराने को लेकर बिना शर्त कोर्ट में माफी मांगी है। आयोग ने कहा कि सरकार की ओर से जरूरी डेटा उन्हें समय पर नहीं मिला। इसलिए चुनाव कराने में देरी हुई है। चुनाव आयोग के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह और सचिव राजेश वर्मा ने अदालत में पेश जवाब में कहा कि देरी के लिए आयोग सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं है और न ही आयोग ने कोर्ट के आदेश की जानबूझकर अवहेलना की है।

No comments