संस्था प्रधान अब छुट्टियों में भी स्कूल जाएंगे:निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए जारी हुए निर्देश
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने सरकारी स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्यों की निगरानी के संबंध में प्रशासनिक निर्णय लिया है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिन स्कूलों में भवन निर्माण, अतिरिक्त कक्ष, मरम्मत या अन्य विकास कार्य हो रहे हैं, वहां के संस्था प्रधानों को अब गर्मी की छुट्टियों के दौरान भी मुख्यालय पर उपस्थित रहना होगा। परिषद ने ऐसे संस्था प्रधानों के लिए सप्ताह में दो दिन अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश जारी किए हैं।
राज्य परियोजना निदेशक और आयुक्त स्कूल शिक्षा द्वारा जारी आदेश के अनुसार निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और भुगतान प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए संस्था प्रधानों की जिम्मेदारी तय की गई है।

No comments