मां गंगा को 5100 साड़ियों से बनी चुनरी चढ़ाई:501 लीटर दूध से अभिषेक
गंगा दशहरा पर वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या सहित प्रदेश में कई जगह घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार सुबह से ही स्नान, पूजा और दान का सिलसिला जारी है। काशी में भी गंगा घाटों पर अब तक 1 लाख से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।
काशी के अस्सी घाट पर मां गंगा को 12 राज्यों से आई 5100 साडिय़ों की चुनरी चढ़ाई गई। ये करीब 25500 फीट लंबी थी। प्रयागराज में संगम पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद सूर्य को अर्घ दिया। अयोध्या के सरयू घाट पर भी सुबह से श्रद्धालु पहुंचे और दान पुण्य कर आस्था में सराबोर नजर आ रहे हैं।

No comments