बीकानेर को बड़ी राहत: अरजनसर तक पहुंचा आईजीएनपी का पानी
बीकानेर में जल संकट के बीच बड़ी राहत की खबर सामने आई है। इंदिरा गांधी नहर का पानी अब बीकानेर जिले की सीमा में प्रवेश कर गया है। मसीतावाली हेड से रवाना होने के बाद पानी अरजनसर तक पहुंच चुका है।
इसके बाद जलदाय विभाग को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने लगेगा, जिससे शहर की जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार यदि पानी की आवक इसी तरह जारी रही तो 20 मई से शहर में पानी की आपूर्ति सुचारू होने की संभावना है।

No comments