Breaking News

महिला पुलिसकर्मी अब बिना टेंशन के कर सकेंगी ड्यूटी


अजमेर जिला पुलिस के बेड़े में महिला पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत देने की दिशा में पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने नई पहल की है। महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए पुलिस लाइन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त क्रेच तैयार किया जा रहा है। यहां महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों की देखभाल, खेलकूद व डे-बोर्डिंग की व्यवस्था रहेगी। जिससे महिला पुलिसकर्मी निश्चिंत होकर ड्यूटी कर सकेंगी। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सुरक्षित और शिक्षाप्रद वातावरण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

No comments