ट्रेलर में लगी आग के बाद टकराई गाडिय़ा:आग लगने से रुकी रोजवेज बस को पीछे आ रहे ट्रेलर ने मारी टक्कर
प्रतापगढ में एक चलते ट्रेलर में तकनीकी खराबी के बाद कारण आग लग गई। इस दौरान सामने से आ रही रोडवेज बस के रुकने पर पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दूसरा ट्रेलर सामने खड़े टैंकर से भी टकरा गया। हादसे में रोडवेज बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए।
हादसा चित्तौडग़ढ़-बांसवाड़ा नेशनल हाईवे -56 पर पीपलखूंट नाल में हुआ। जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा के तलवाड़ा से लाइमस्टोन भरकर एक ट्रेलर निंबाहेड़ा की ओर जा रहा था।

No comments