पाली में पेट्रोल पंप बंद, मारपीट-तोडफ़ोड़ के विरोध में हड़ताल:सड़क जाम करने का प्रयास
पाली शहर में पेट्रोल पंप पर ड्रम में डीजल भरने को लेकर हुए विवाद के बाद पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर है। मंगलवार सुबह शहर के अधिकतर पंप बंद हैं। संचालकों की मांग है कि तोडफ़ोड़ और मारपीट करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। हालांकि घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया था।
आमजन को पेट्रोल-डीजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल नहीं मिलने से परेशान लोगों ने सूरजपोल स्थित पेट्रोल पम्प के सामने सड़क पर बाइकें खड़ी कर जाम लगा दिया। इस दौरान समझाइश कर यातायात को शुरू करवाया गया।

No comments