राजस्थान में चेन स्नैचिंग मामलों में जयपुर बना सबसे बड़ा 'हॉटस्पॉटÓ, 32 प्रतिशत बढ़े मामले
राजस्थान में चेन स्नैचिंग की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में ऐसे मामलों में बेतहाशा इजाफा हुआ है। वर्ष 2024 में चेन स्नैचिंग के 597 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 786 पहुंच गई। यानी एक वर्ष में करीब 32 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। वहीं वर्ष 2026 में केवल जनवरी माह तक ही 108 मामले सामने दर्ज चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार जयपुर (पूर्व) इलाका राजस्थान में स्नैचिंग का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरा है।

No comments