Breaking News

रात्रि जागरण में कलाकार बनकर चोरी, 2 गिरफ्तार


बाड़मेर जिले की बायतु पुलिस ने गहने चोरी के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने की धातु के 2 फूल बरामद किए गए, जिनका वजन 18 ग्राम है। पुलिस के अनुसार आरोपी रात्रि जागरण में भजन मंडली के साथ कलाकार बनकर आते थे और कार्यक्रम के दौरान व बाद में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है।

No comments