केदारनाथ मंदिर की आय 2024-25 में 34 प्रतिशत बढ़कर 71.06 करोड़ रुपए हुई
केदारनाथ मंदिर को वित्त वर्ष 2024-25 में चढ़ावे, दान और विभिन्न सेवाओं से कुल 71.06 करोड़ रुपए की आमदनी हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 34.32 प्रतिशत अधिक है। कार्यकत्र्ता अमित गुप्ता ने सूचना का अधिकार आवेदन के जरिए जानकारी मांगी थी, जिसके जवाब में ये आंकड़े उपलब्ध कराए गए हैं।
वर्ष 2023-24 में मंदिर की आय 52.90 करोड़ रुपए रही थी। मंदिर समिति ने बताया कि 2024-25 में 3.77 करोड़ रुपए की शुरूआती शेष राशि को शामिल करने के बाद रुद्रप्रयाग जिले में मंदिर के लिए कुल उपलब्ध धनराशि 74.83 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

No comments