शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का लालच पड़ा भारी:21 लाख की साइबर ठगी
चितोडग़ढ में ऑनलाइन शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक युवक से 21 लाख 83 हजार 497 रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पहले छोटे निवेश पर प्रॉफिट दिखाकर भरोसा जीता और फिर लगातार अलग-अलग बैंक खातों और क्तक्र कोड के जरिए बड़ी रकम निवेश करवाई। जब युवक ने पैसा निकालने की कोशिश की तो उसका प्रॉफिट डिलीट कर आईडी बंद कर दी गई।
रिपोर्ट के अनुसार युवक से अलग-अलग तारीखों में कुल 19 लाख 15 हजार 453 रुपए निवेश करवाए गए। इसके बाद उसने प्रॉफिट निकालने के नाम पर करीब 12 लाख रुपए और जमा कर दिए।

No comments