भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसा प्याज से भरा ट्रक
जोधपुर जिले के बालेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। यहाँ जियाबेरी की सरहद में एक टाइल्स से भरे खड़े ट्रेलर में पीछे से आ रहे प्याज से भरे दूसरे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्याज से भरे वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व सहचालक केबिन के भीतर ही बुरी तरह फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया की पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

No comments