Breaking News

बुलडोजर एक्शन, 3 हिस्ट्रीशीटरों के आलीशान मकान और दुकानें जमींदोज


राजस्थान में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ पुलिस व प्रशासन का कड़ा रुख लगातार जारी है. इसी कड़ी में आज झालावाड़ जिले के सुनेल और भवानीमंडी कस्बे में प्रशासन का बड़ा 'बुलडोजर एक्शनÓ देखने को मिला. भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में इलाके के तीन कुख्यात और हार्डकोर हिस्ट्रीशीटरों द्वारा सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध निर्माणों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया. इस कार्रवाई के तहत अपराधियों द्वारा आपराधिक गतिविधियों से अर्जित की गई बेनामी और अवैध संपत्तियों, जिनमें दो आलीशान मकान और चार दुकानें शामिल थीं, को मलबे में तब्दील कर दिया गया.

No comments