राजस्थान रोडवेज के नए आदेश ने बढ़ाई परीक्षार्थियों की दुविधा
राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का परीक्षा के पहले अब सिरदर्द बढ़ेगा। उन्हें नि:शुल्क यात्रा करने के लिए पहले पोर्टल पर पंजीयन करना होगा। ऑनलाइन पंजीयन के बिना उन्हें नि:शुल्क यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा। रोडवेज ने नई प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के सामने 36 घंटे पूर्व पंजीयन की अनिवार्यता डाल दी है। इसके बाद पोर्टल स्वत: निष्क्रिय हो जाएगा। अब अभ्यर्थियों में यह असमंजस उत्पन्न हो गया है कि कई परीक्षाओं में ऐनवक्त पर परीक्षा केन्द्र आवंटित होते हैं। ऐसे में परीक्षा के महत्वपूर्ण घंटों में वह बुकिंग करवाएंगे या पढ़ाई करेंगे।

No comments