टोल प्लाजा पर बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से की तोडफ़ोड़
अलवर में स्टेट हाईवे 111 पर स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर बीती रात कुछ बदमाशों ने तोडफ़ोड़ की और टोलकर्मियों से मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।
घटना कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना थानाक्षेत्र की है। टोलकर्मियों ने बताया- घटना रात करीब 11:39 बजे की है। बदमाश दो गाडिय़ों में सवार होकर आए, सभी के हाथों में डंडे थे। उसके बाद बोलेरो गाड़ी से भी बदमाशों ने उतरकर हमला करते हुए तोडफ़ोड़ शुरू की।

No comments