पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ गिग वर्कर्स का हल्ला बोल
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ गिग वर्कर्स ने मोर्चा खोल दिया है। आज यानी 16 मई शनिवार को गिग वर्कर्स ने एक अस्थायी राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। गिग एंड प्लेटफ़ॉर्म सर्विस वर्कर्स यूनियन ने सरकार और बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म, दोनों से प्रति किलोमीटर सर्विस रेट में तुरंत बढ़ोतरी की मांग की है।
यूनियन ने 16 मई की दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ऐप आधारित सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद रखने का आह्वान और देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है।

No comments