Breaking News

गेहूं का खरीद लक्ष्य पूरा होने पर किसान और व्यापारियों में हलचल तेज


श्रीगंगानगर शहर की नई धानमंडी में एमएसपी पर गेहूं खरीद को लेकर अब किसानों और व्यापारियों के सामने संकट पैदा हो गया है। क्योंकि एफसीआई के अधिकारियों ने  रविवार को व्यापारियों को बारदाना देने से यह कहते हुए मना कर दिया है कि श्रीगंगानगर मंडी में लक्ष्य के अनुसार 10 लाख 80 हजार थैले वितरित किए जा चुके हैं। जबकि व्यापारी गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी 12 लाख थैले खरीद होना मान रहे थे। खरीद लक्ष्य पूरा होने की सूचना मिलने पर व्यापारियों और किसानों में हलचल तेज हो गई है। 
ग्रामीण किसान मजदूर समिति के जिला अध्यक्ष रामकुमार सहारण का कहना है उन्होंने मंगलवार को गुरुद्वारा  सिंह सभा में बैठक बुलाई है। बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। 
इस संबंध में कच्चा आढ़तिया संघ के अध्यक्ष रायसिंह कुलडिय़ा ने कहा कि आज दोपहर को खरीद का लक्ष्य बढ़ाकर 12 लाख थैले करने की मंाग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।

No comments