Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, भतीजा गंभीर घायल


हनुमानगढ़ जिले के में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ।
पुलिस के अनुसार पल्लू थाना क्षेत्र के बरमसर निवासी संतलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भाई विष्णु और उसका पुत्र जयराम 2 मई की रात करीब 10 बजे बाइक से गांव लौट रहे थे।
इस दौरान जब वे गांव ऐटा के पास सड़क पर पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 
इस हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग घायलों को रावतसर के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया।

No comments