Breaking News

पीएम की अपील के बाद देश में छाया गोल्ड लोन का क्रेज


एक तरफ पीएम मोदी ने लोगों को सोना न खरीदने की अपील की है तो दूसरी तरफ गोल्ड लोन मार्केट में पिछले एक साल में 50.4 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ये पिछले दो सालों में मजबूत ग्रोथ को दिखाता है. मार्च 2026 तक पूरे देश में सोने के लोन की कुल बकाया राशि ?18.6 लाख करोड़ पहुंच गई है. इसमें से करीब 75 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ पांच दक्षिण भारतीय राज्यों जिनमें तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और केरलम शामिल हैं. इन राज्यों में कुल ?13.94 लाख करोड़ का सोने का लोन बकाया है. इस तेज बढ़त के कारण सोने का लोन अब देश के सबसे तेज बढ़ते लोन सेगमेंट में शामिल हो गया है.

No comments