Breaking News

डोडा पोस्त तस्करी में पंजाब का युवक गिरफ्तार


सादुलशहर में गत दिवस वरना कार में 30 किलो डोडा पोस्त की तस्करी करते गिरफ्तार एक व्यक्ति से पोस्त खरीदने वाले पंजाब के एक युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि 29 मार्च को एसआई राजकुमार ने पीटीपी नहर हाथियांवाली में कार सवार सुखविन्द्र ङ्क्षसह पुत्र दर्शन ङ्क्षसह निवासी जलालाबाद पंजाब को 30 किलो 50 ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया था। सुखविन्द्र सिंह रिमांड पर चल रहा है। रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में उसने खुलासा किया पंजाब के गुरूहरसाय के गांव हडीवाला निवासी 35 वर्षीय मलकीत ङ्क्षसह पुत्र सुरजीत सिंह मेरे से पोस्त की खरीद करता है। इस खुलासे के बाद मलकीत सिंह को इस मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया गया है। 

No comments