Breaking News

चानणा धाम अद्र्ध वाषिक मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़


श्रीगंगानगर के पदमपुर तहसील क्षेत्र के चक 4 सीसी स्थित चानणा धाम मंदिर का 56वां अद्र्ध वार्षिक महोत्सव मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज बुधवार प्रात: बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान जी महाराज के दरबार में धोक लगाई। श्रद्धालुओं द्वारा कतार में लगकर श्रद्धालुओं द्वारा नारियल, लड्डू, बुन्दी, बताशे, फल व ड्राईफ्रूट और बाबा का चोला व ध्वजा बाबा के दरबार में अर्पित किया जा रहा है।चानणा धाम मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के मंदिर के सेवादार और पुलिसकर्मी सेवा दे रहे हैं। 
चानणा धाम के महंत गुरु गद्दीसीन गोपीराम बागडिय़ा 'गुरुजीÓ के सानिध्य में मंगलवार सायं 5.15 बजे शुरू हुए श्री रामायण पाठ की पूर्णाहुति आज बुधवार सायं 5.15 बजे होगी।

No comments