Breaking News

श्रीराम भण्डारा मण्डल का चानणा धाम में 94वां भण्डारा शुरू


श्रीराम भण्डारा मण्डल श्रीगंगानगर की ओर से  आज बुधवार प्रात: 10 बजे से चानणा धाम मंदिर के अद्र्ध वार्षिक मेले में 94वां भण्डारा लगाया गया है।  मण्डल की ओर से श्रद्धालुओं को देर रात्रि तक भण्डारा बरताया जाएगा। 
श्रीराम भण्डारा मण्डल श्रीगंगानगर की ओर से आज सुबह 10 बजे से चानना धाम मंदिर के बाहर भजन स्थल के पीछे चानणा धाम मंदिर में धोक लगाने आने वाले श्रद्धालुओं को छोले पूरी, सुखी सब्जी , देसी घी का हलवा प्रसाद वितरित किया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए फिल्टर जल की व्यवस्था भी की जा रही है। इस भण्डारे में श्रीराम भण्डारा मण्डल के महेश गुप्ता, सुधीर पौद्दार, बालमुकुन्द चमडिय़ा, सुरेन्द्र अग्रवाल, मनोज जैन, राजेश लीला व सुरेश दावड़ा आदि सेवादार सेवाएं दे रहे हैं।

No comments