Breaking News

हनुमान जन्मोत्सव पर अखंड रामायण पाठ शुरू


श्रीगंगानगर के सिद्धपीठ श्री झांकीवाले बालाजी मंदिर के तत्वावधान में श्री बालाजी बगीची में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार सुबह अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। इसकी पूर्णाहुति गुरुवार सुबह हवन और राम नाम संकीर्तन के साथ होगी।
मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की शुरुआत मंगलवार रात अर्धरात्रि जागरण से हुई, जिसमें श्यामसुंदर गोस्वामी परिवार मुख्य यजमान रहे। इसके बाद बुधवार सुबह 10 बजे अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ, जिसमें महेंद्र सैनी परिवार सहित कई श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। भजन मंडल के मुख्य सेवादार प्रेम अग्रवाल ने बताया कि रामायण पाठ के लिए 24 सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है, जो एक-एक घंटे की पारी में पाठ कर रहे हैं। 

No comments