Breaking News

परिवहन विभाग द्वारा सीज ट्रक चोरी


श्रीगंगानगर में परिवहन विभाग द्वारा सीज ट्रक डीटीओ ऑफिस से चोरी हो गया। कमियां मिलने पर परिवहन इंस्पेेक्टर ने ट्रक को सीज करके कार्यालय परिसर में गार्ड की निगरानी में खड़ा करवाया था। 
सदर पुलिस ने गार्ड की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गार्ड करीमुला खान पुत्र शेख अल्ला बख्श ने रिपोर्ट दी कि परिवहन इंस्पेक्टर सविन्द्र ङ्क्षसह गिल ने विगत 28 मार्च को रीको के निकट ट्रक नम्बर पीबी 03बीएच-9987 को चैक किया था। कागजातों में कमियां मिलने पर ट्रक को सीज करके विभाग परिसर में खड़ा करवाया था।  गार्ड जब अगले दिन ड्यूटी पर गया तो सुबह साढ़े नौ बजे ट्रक वहां खड़ा था। उसके अगले दिन सुबह चार बजे देखा तो ट्रक गायब था। 

No comments