Breaking News

डॉ. मंजू का तबादला, अमित यादव श्रीगंगानगर के नए जिला कलेक्टर



भजनलाल सरकार ने मंगलवार देर रात प्रदेश की नौकरशाही को लेकर बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने अचानक नौकरशाही में बड़े बदलाव किए हैं। इसके तहत 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले सरकार ने कर दिए हैं।
कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार अमित यादव को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीगंगानगर, डॉ. मंजू को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट चितौडगढ़़, संदीप नायक  को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर लगाया गया है। कल कार्यभार ग्रहण करेंगे नए कलेक्टर डॉ.अमित यादव गुरुवार को  कार्यभार ग्रहण करेंगे।  उन्होंने सांध्य बॉर्डर टाइम्स से बातचीत में कहा कि आज मैं जयपुर में हूं। कल गुरुवार को कार्य ग्रहण करेंगे। इससे पहल डॉ. अमित यादव स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम में एमडी थे।

No comments