शराब ठेकों पर फायरिंग करने वाली गैंग गिरफ्तार
हनुमानगढ़ के भिरानी पुलिस ने गांव चिडिय़ा गांधी व छानी बड़ी में शराब ठेकों पर फायरिंग करने के मामले में गैंग के सरगना सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग की धरपकड़ के लिए भिरानी पुलिस के सीआई लखवीर सिंह के नेतृत्व में गठित एक टीम, एजीटीएफ हनुमानगढ़ व डीएसटी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
पुलिस टीमों ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर, संभावित ठिकानों पर दबिश देकर मुख्य आरोपी धर्मप्रीत उर्फ प्रीत पुत्र गुरदेव बाजीगर निवासी रानियां सिरसा को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में चिडिय़ा गांधी शराब ठेके पर बाइक सवार युवकों द्वारा फायरिंग करने पर सेल्समैन अशोक नाई निवासी फेफाना ने मुकदमा दर्ज करवाया था।

No comments