Breaking News

जीवन साधना गौरव पुरस्कार से सम्मानित स्वामी ब्रह्मदेव




शिक्षा, समाजसेवा एवं आध्यात्मिक जागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, किशनगढ़-अजमेर द्वारा परम पूज्य स्वामी ब्रह्मदेव महाराज को जीवन साधना गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री जगदंबा अंध विद्यालय, श्रीगंगानगर में आयोजित भव्य समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद भालेराव ने प्रदान किया।
विशेष रूप से दिव्यांग एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए उनके प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर उन्हें सम्मान चिन्ह, शॉल एवं सम्मान राशि भेंट की गई। स्वामी ब्रह्मदेव ने अपने आशीर्वचन में इस सम्मान को समाज सेवा में लगे सभी सहयोगियों को समर्पित करते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कार समाज को नई दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। 

No comments