बाइक सवार दो युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार
श्रीगंगानगर सदर पुलिस ने रिको बाइपास पर गश्त के दौरान बाइक सवार दो युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। एसआई रामपाल ने पंजाब के अबोहर तहसील के गांव आलमगढ़ निवासी 36 वर्षीय मनीष व लक्ष्मीनारायण पुत्र बलराम को 36 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक बाइक पर सवार थे। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच एसआई हंसराज को सौंपी गई है।

No comments