Breaking News

पुलिस स्थापना दिवस मनाया


श्रीगंगानगर में पुलिस लाइन में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर परेड का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियो को सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया। राजस्थान पुलिस की स्थापना ने 77 वर्ष पूर्ण कर लिये हैं। 
इस अवसर पर आयोजित परेड की सलामी एसपी हरीशंकर यादव ने ली। आरपीएस प्रो. प्रियंका ने परेड की कमांडिंग की। इसके बाद एसपी यादव ने 268 अधिकारियों, कर्मचारियों को सेवा चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसमें 47 कर्मचारियों सर्वोत्तम सेवा चिन्ह,87 अति उत्तम सेवा चिन्ह व 134 उत्तम सेवा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद एसपी हरीशंकर व अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन में पौधारोपण किया। 

No comments