Breaking News

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में स्कूटी रैली निकाली


श्रीगंगानगर में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सुखाडिय़ा सर्किल के नजदीक स्थित एसडी बिहाणी महाविद्यालय प्रांगण से स्कूटी रैली निकाली। इस स्कूटी रैली को विधायक जयदीप बिहाणी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती चेष्टा सरदाना के नेतृत्व में आयोजित यह रैली एसडी कॉलेज से सुखाडिय़ा सर्किल, गौशाला मार्ग, बीरबल चौक, रविन्द्र पथ, स्वामी दयानन्द मार्ग, गोलबाजार होते हुए वापस सुखाडिय़ा सर्किल स्थित भारत माता चौक पहुंचकर विसर्जित हुई। रैली में भाजपा नेत्री प्रिंयका बेलाण, श्रीमती अंजू सैनी, डॉ. बबीता गौड़, अमृतपाल   कौर, सीता स्वामी, पूनम शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रही।

No comments