Breaking News

नई धान मंडी को लेकर किसानों का गुस्सा


गजसिंहपुर में नई धान मंडी यार्ड की मांग पूरी नहीं होने से किसानों का आक्रोश बढ़ गया है। नाराज किसानों ने कृषि उपज मंडी समिति के सामने एक दिवसीय धरना देकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।
किसानों का कहना है कि मंडी नहीं होने से उन्हें फसल बेचने के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों का नुकसान हो रहा है। वर्षों से मांग उठाने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। आंदोलन को तेज करते हुए किसानों ने 20 अप्रैल को गजसिंहपुर धान मंडी बंद रखने का ऐलान किया है। 

No comments