Breaking News

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा 19 को


ब्राह्मण समाज श्रीगंगानगर द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का आयोजन 19 अप्रेल रविवार को किया जायेगा। शोभायात्रा का शुभारम्भ सायं 4.15 बजे से पुरानी आबादी ताराचंद वाटिका से प्रारम्भ होकर भगतसिंह चौक, गोल बाजार, गांधी चौक, बीरबल चौक, सुखाडिय़ा सर्किल होते हुए सारस्वत धर्मशाला में सम्पन्न होगा। 
शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां, बग्गी-घोड़ा, महिलाएं, बच्चे, बच्चियों द्वारा तलवार प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा। समाज के प्रबुद्ध लोग, संत महात्मा आदि सम्मिलित होंगे। 

No comments