बिहाणी चिल्ड्रन्स एकेडमी में पनव गोयल टॉपर, शानदार रहा रिजल्ट
श्रीगंगानगर के बिहाणी चिल्ड्रन्स एकेडमी का सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा। एकेडमी के पनव गोयल ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया।
राघव अग्रवाल (95.6 प्रतिशत) दूसरे और लिजा (95.2 प्रतिशत) तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्या नलिनी धींगड़ा के अनुसार, 154 विद्यार्थियों में से 14 ने 90 प्रतिशत से अधिक और 44 ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में खुशी का माहौल रहा।

No comments