स्कूल से सिलेंडर व गेहूं-चावल चोरी
श्रीगंगानगर सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 4 वाई में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय से दो गैंस सिलेंडर व गेहूं-चावल चोरी हो गये। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है। स्कूल प्रधानाध्यापक रेखा शर्मा पत्नी मयंक शर्मा निवासी वार्ड नम्बर 29 हनुमानगढ़ ने रिपोर्ट दी कि 13-14 अपे्रल की मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों ने स्कूल के तीन कमरों का ताला तोड़ कर दो गैंस सिलेंडर चोरी कर लिये। स्कूल से पहले भी गेहूं व चावल चोरी हो चुके हैं। इसकी सूचना पुलिस थाना में पूर्व में दी गई थी।

No comments