ऑटोमैटिक प्रिंटिंग मशीन दिलाने का झांसा
श्रीगंगानगर के पदमपुर के एक व्यापारी को ऑटोमैटिक प्रिंटिंग मशीन दिलाने का झांसा देकर 40 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। पीडि़त व्यापारी ने एसपी को परिवाद देकर कोतवाली पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार पदमपुर के वार्ड नम्बर 9 निवासी व्यापारी सज्जन बलाना पुत्र रामकुमार बलाना ने मुकदमे में बताया कि वह पदमपुर व अन्य शहरों में मशीन ट्रेडिंग का कारोबार करता है। पवन कुमार श्रीगंगानगर में लोहे का व्यापार करता है। पवन से व्यापारिक संबंध व विश्वास है। मुझे स्वचालित प्रिंटिंग मशीन की आवश्यकता थी। विगत जनवरी में हमारा सम्पर्क बीकनेर में पे्रम सारस्वत, पवन सारस्वत से हुआ। दोनों बताया कि उनके सम्पर्क दिल्ली व दक्षिण भारत में है।

No comments