फर्जीवाड़ा : काश्तकार को फर्म का प्रोपराइटर बता कर करोड़ों का माल उठाया
श्रीगंगानगर में खाद, बीज पेस्टीसाइड बिक्री करने वाली फर्म में एक काश्तकार को फर्जीवाड़ा करके प्रोपराइटर बना कर अनेक फर्मो से करोड़ों रुपयों का माल उठा कर धोखाधड़ी कर ली गई। अब काश्तकार करोड़ों रुपए की देनदारी के कानूनी नोटिसों को झेल रहा है। परेशान किसान ने अब एसपी को परिवाद देकर पूनियां ट्रेडर्स के संचालक रमन पूनियां निवासी कालूवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार गांव 65 एलएनपी निवासी रिछपाल बिश्रोई पुत्र शंकरलाल ने रिपोर्ट दी कि रमन पूनियां का ननिहाल मेरे गांव में है। ऐसे में उससे जानकारी हो गई। रमन ने बताया कि वह साधुवाली बाइपास पर खाद, बीज, पेस्टीसाइडस का व्यापार पूनियां ट्रेडर्स के नाम से करता है।

No comments