पुलिस-बदमाश में मुठभेड़
श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ बाईपास पर पुल पर बीती देर रात पुलिस व बदमाश में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से अपराधी घायल हो गया। उसे जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी हरीशंकर यादव व अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल में पहुंचे और मामले की विस्तृत जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार सूचना के आधार पर सदर पुलिस थाना प्रभारी सुभाष ढिल ने पुलिस जाब्ते के साथ सूरतगढ़ बाइपास पर बीती रात तीन बजे नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जिला सिविल अस्पताल में पुलिस सुरक्षा में अपराधी का इलाज करवाया जा रहा है। बदमाश संजू बीती रात हथियार लेकर श्रीगंगानगर में किस उद्देश्य से आ रहा था।
No comments