किरयाना की दुकान से 40 हजार की नगदी चोरी
श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में 120 एच ब्लॉक स्थित किरयाना की होलसेल की दुकान से नगदी चोरी हो गई।
पुलिस के अनुसार दुकानदार कपिल सेठी पुत्र राजकुमार सेठी निवासी ई ब्लॉक ने रिपोर्ट दी कि वह किरयाना का होलसेल व रिटेल का व्यापार करता है। 11 अपे्रल की रात को दुकान बंद करके घर चला गया। अगले दिन सुबह नितिन मित्तल ने फोन करके बताया कि दुकान के शीशे टूटे हुए हैं। मैं अपनी दुकान पर पहुंचा और गल्ला संभाला, तो 40 हजार रुपए की नगदी नहीं थी। अज्ञात व्यक्ति नगदी चोरी करके ले गया।

No comments