Breaking News

हाई वोल्टेज तार टूटी, 3 हजार क्विंटल चारा जलकर राख


हनुमानगढ़  जिले के मिर्जावाली मेर गांव में सोमवार सुबह हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटने से लगी आग से 2 से 3 हजार क्विंटल पशु चारा जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव की आबादी के समीप गोशाला के लिए काफी पराली और चारा एकत्रित किया गया था। सोमवार अलसुबह बिलजी का तार टूटकर चारे पर गिरा और आग भड़क उठी। आगे से चारा जल कर राख हो गया। जहां चारा रखा हुआ था, वहां गोशाला के पशु मौजूद नहीं थे। आमतौर पर पशुओं को खुले स्थान पर रखा जाता है और चारा अलग जगह संग्रहित किया जाता है। 

No comments