Breaking News

वर्षा-ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को मिले राहत


श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए और सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण की जाएं।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को समय पर सहायता मिलना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे कार्य तेजी से पूर्ण कर पात्र किसानों तक राहत पहुंचाई जाए।

No comments