Breaking News

कार सवार युवकों ने बाइक सवार युवक के हाथ पांव तोड़े


श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में बसंती चौक के निकट सांई मंदिर से थोड़ी दूरी पर कार सवार युवकों ने बाइक सवार युवक पर हमला करके हाथ पांव तोड़ दिये। पुलिस ने पर्चा बयान पर कई जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सेतिया फार्म निवासी कमल मिढ्ढा पुत्र घनश्याम मिढ्ढा ने पर्चा बयान दिया कि वह रात करीब सवा आठ बजे सांई मंदिर से पहले रिहाज खान प्रोपर्टी डीलर के आगे से बाइक पर निकल रहा था। इसी दौरान पंजाब नम्बर की कार में सवार आधा दर्जन युवक हाथों में लोहे की रॉड, तलवार लेकर उतरे और मेरे ऊपर हमला कर दिया। 

No comments