Breaking News

5 व्यापारी नेता भूख हड़ताल पर बैठे


श्रीगंगानगर में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद पुराने पैटर्न पर करवाने की मांग को लेकर आज 5 व्यापारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं किसान, व्यापारी और मजदूरों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरना और भूख हड़ताल कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय में शुरू किया गया है। 
गेहूं खरीद की मांगों को लेकर किसान और व्यापारियों ने धरने के दौरान कृषि उपज मंडी समिति (अनाज) के सचिव महीपाल माली को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया। इस दौरान किसान और व्यापारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने वालों में कच्चा आढतिया संघ के अध्यक्ष रायसिंह कुलडिय़ा,सचिव शुभम अरोड़ा, कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, उपाध्यक्ष कुनाल सिंघल  व यादवेंद्र सिंह  शामिल हैं। 

No comments