शादी वाले घर में खून-खराबा, तोडफ़ोड़
हनुमानगढ़ जंक्शन कस्बे के वार्ड नम्बर 12 भट्टा कॉलोनी में स्थित शादी वाले घर में आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने परिवार पर हमला करके गहने व नगदी लूट ली। हमलावरों ने शादी नहीं करने के लिए धमकाया। आरोपी पक्ष ने भी इसी थाने में परिवाद देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। झगड़े में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई थी।
पुलिस के अनुसार मुरली भाट ने रिपोर्ट दी कि हमारे घर में भतीजे की शादी का प्रोग्राम चल रहा था। ऐसे मे रिश्तेदार आये हुए थे। रात करीब दो बजे विजय भाट, शंभुदयाल, रजत, चंदू भाट, जयंत, निखिल, वीरू, जय सिंह कुल्हाड़ी, डंडे, गंडासी व कापे लेकर हमारे घर में घुस गये। सभी को हथियारों की चोट मारी।

No comments