Breaking News

अनूपगढ़ की धानमंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने का निर्णय


न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद रजिस्ट्रेशन के अनुसार क्रमवार करने के विरोध सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिलेभर की मंडियां सोमवार को  बंद रहीं ।  व्यापारी, किसान व मजदूरों ने मंडी समिति कार्यालयों के आगे धरने-प्रदर्शन किए। व्यापारी, किसान व मजदूरों की मांग है कि गेहूं की खरीद पुराने पैटर्न पर की  जाए।
 वहीं अनूपगढ़ में एडीएम कार्यालय के बाहर व्यापारी, किसान व मजदूरों ने पहले प्रदर्शन किया और फिर धरना शुरू कर दिया है। व्यापारियों ने मांगें नहीं माने जाने तक अनूपगढ़ मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। 

No comments