सात पालिकाओं की मतदाता सूची जारी, 27 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां
श्रीगंगानगर में नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर सात नगरपालिकाओं की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह जानकारी दी गई। जिले की रायसिंहनगर, गजसिंहपुर, केसरीसिंहपुर, सादुलशहर, श्रीकरणपुर, सूरतगढ़ व श्रीविजयनगर नगरपालिकाओं के लिए मतदाता सूची जारी की गई है। 14 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेंगी, जबकि 19 व 26 अप्रैल को विशेष अभियान चलाया जाएगा। दावों के निस्तारण के बाद 8 मई 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

No comments