Breaking News

होटल, धर्मशालाओं में ठहरने वालों का रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज करना होगा


श्रीगंगानगर शहर व जिले के होटल, धर्मशालाओं, सराय, लॉज, गेस्ट हाउस, मुसाफिरखाना, होम स्टे इत्यादि में ठहरने वाले व्यक्तियों का रिकॉर्ड ई-विजिटर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इस संबंध में राज्य सरकार ने  निर्देश जारी किये हैं। 
एसपी हरीशंकर ने बताया कि धार्मिक स्थलों पर भी ठहरने वाले लोगों का रिकॉर्ड भी ऑनलाइन करना होगा। होटल, धर्मशालाओं, सराय, लॉज, गेस्ट हाउस, मुसाफिरखाना, होम स्टे, धार्मिक स्थल इत्यादि में  ठहरने वाले लोगों का रिकॉर्ड पोर्टल पर दर्ज करने के लिए संचालक जिम्मेदार हैं। 

No comments