Breaking News

घर से लाखों रुपयों का सोना-चांदी चोरी


हनुमानगढ़ टाउन कस्बे की न्यू सन सिटी में स्थित एक मकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए का सोना-चांदी चोरी करके ले गया।
पुलिस के अनुसार ताराचंद सैन ने रिपोर्ट दी कि मैं सुबह नौ बजे मकान को ताला लगा कर काम पर चला गया। दोपहर में मेरा बेटा 13 वर्षीय यशवीर घर आया, तो दरवाजा खुला पड़ा था। अंदर ताला टूटा पड़ा था। आलमारी का सामान बिखरा हुआ था। पड़ौसी बबलू ने फोन किया तो मैं घर पहुंचा। घर संभाला, तो सोने की चार अगूंठी, डेढ़ तोला सोने की चेन, आठ तोला चांदी का कड़ा, तीन पाजेब जोड़ी, आधा तोला सोने का लॉकेट, दो जोड़ी सोने की बालियां, 13 चांदी के सिक्के व 44 हजार रुपए की  नगदी गायब थी।

No comments