लेबर उपलब्ध करवाने का झांसा, भ_ा मालिक से साढ़े पांच लाख ठगे
श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ सिटी पुलिस थाना क्षेत्र में ईंट भ_ा ब्राइट ब्रिक्स कम्पनी नेशनल हाइवे राजपुरा पिपेरन पर लेबर उपलब्ध करवाने का झांसा देकर भ_ा मालिक से साढ़े पांच लाख रुपए की ठगी कर ली गई। ठगी करने वाले ने शख्स ने भ_ा मालिक की ही एसपी व कलेक्टर को झूठी शिकायत कर डाली। पुलिस ने अब दो जनों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त अनिल बिश्रोई ने मुकदमे में बताया कि मुझे भ_े पर लेबर की जरूरत थी। विगत वर्ष अगस्त में प्रकाशराम, मुकेशराम निवासी मिठडिय़ा डेगाना नागौर मेरे पास आये। दोनों बताया कि वह लेबर उपलब्ध करवाने के अनुभवी ठेकेदार हैं। निकासी के लिए लेबर उपलब्ध करवा देंगे।

No comments